
गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर सत्यापन में तेजी लाने का निर्देश
कुणाल किशोर सीतामढ़ी संवाददाता
गन्ना किसानों को पूर्ववर्ती पेराई सत्र की बकाया राशि के भुगतान हेतु किसानों के सत्यापन कार्य से संबंधित समीक्षा बैठक आज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित हुई।
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता श्री आशुतोष श्रीवास्तव, जिला नजारत उप समाहर्ता श्री प्रकाश कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी श्री कमल सिंह सहित सभी प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि किसानों के सत्यापन कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि पूर्ववर्ती पेराई सत्र की बकाया राशि का शीघ्र भुगतान संभव हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करें, जिससे किसानों को समय पर लाभ मिल सके।



