
एटेनेक्स इंडिपेंडेंस डे रन 3.0 का आयोजन 15 अगस्त को, 3000 से अधिक धावकों की होगी भागीदारी
पुणे, एटेनेक्स संस्था द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एटेनेक्स इंडिपेंडेंस डे रन 3.0 मैराथन स्पर्धा का आयोजन 15 अगस्त 2025 को किया जा रहा है। यह आयोजन लगातार तीसरे वर्ष हो रहा है और इस बार भी पुणे शहर के कोथरूड स्थित केशवबाग से इस स्पर्धा की शुरुआत होगी। इस वर्ष की दौड़ में 3,000 से अधिक धावक भाग लेंगे और इसके माध्यम से सामाजिक एकता, स्वतंत्रता और फिटनेस का संदेश दिया जाएगा।
इस वर्ष की दौड़ को “फोर्जा फुटबॉल क्लब” का मुख्य प्रायोजकत्व प्राप्त हुआ है, जिससे यह आयोजन फोर्जा प्रायोजित एटेनेक्स इंडिपेंडेंस डे रन 3.0 के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ ही व्हीजे स्पोर्ट्स वाघोली, संस्कृती प्रतिष्ठान और डबीर प्रेसिटेक इस आयोजन के सह-प्रायोजक हैं।
एटेनेक्स संस्था के संस्थापक आदित्य गणेशवाडे ने कहा, “इस स्वातंत्र्य दिवस पर हमारा उद्देश्य केवल आजादी का जश्न मनाना नहीं, बल्कि सभी आयु वर्ग के नागरिकों में फिटनेस के प्रति जागरूकता भी बढ़ाना है।” उन्होंने बताया कि इस मैराथन में 200 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों सहित अनेक प्रतिष्ठित व्यक्ति निःशुल्क वॉकथॉन में भाग लेंगे, जिससे देशभक्ति और सामाजिक आंदोलन को बल मिलेगा।
कार्यक्रम में पद्मश्री सम्मानित अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर भूटिया भायचुंग ने कहा, “इस प्रकार की मैराथन स्पर्धाएं खेल के महत्व को लोगों तक पहुंचाती हैं और उन्हें प्रेरित करती हैं। मुझे इसका हिस्सा बनकर बेहद खुशी हो रही है।”
इस मैराथन में 10 किमी, 5 किमी, 3 किमी, फन रन और किड्स रन जैसे विभिन्न वर्गों में दौड़ का आयोजन होगा। सभी प्रतिभागियों को एटेनेक्स टी-शर्ट, गुडी बैग, ब्रेकफास्ट, हाइड्रेशन सपोर्ट, मार्ग समर्थन, गिफ्ट वाउचर, ई-सर्टिफिकेट और फिनिश लाइन पार करने पर फिनिशर मेडल प्रदान किया जाएगा।
10 किलोमीटर की मुख्य दौड़ का मार्ग:
केशवबाग → मातोश्री चौक → नळ स्टॉप → दशभुजा गणपती → करिश्मा चौक → कर्वे पुतळा (यू-टर्न) → वापसी करिश्मा चौक → सोनल हॉल चौक (यू-टर्न) → नळ स्टॉप → म्हात्रे पूल → डीपी रोड → समापन केशवबाग।
5 किलोमीटर दौड़ का मार्ग:
केशवबाग→राजाराम पुल (यू-टर्न)→मातोश्री वृद्धाश्रम चौक→म्हात्रे पूल→नळ स्टॉप (यू-टर्न) → डीपी रोड→समापन केशवबाग।
पुरस्कार:
10 किमी शर्यती में
विजेता: ट्रॉफी + ₹50,000
उपविजेता: ट्रॉफी + ₹15,000
तृतीय विजेता: ट्रॉफी + ₹7,500
अन्य सहयोगी भागीदार:
फ्रिडो (कंफर्ट पार्टनर), केशवबाग (वेन्यू पार्टनर), जोशी किचन (फूड पार्टनर), बीयू भंडारी (मोबिलिटी पार्टनर), एनरूट (न्यूट्रिशन पार्टनर), कुराडॉर (फिजियो पार्टनर), जीआरसी असोसिएट्स, एम स्क्वेअर, वन लिटिल फार्म, आरव्हीके रियल्टी और एसएमपी।
यह आयोजन न केवल फिटनेस और खेलों को बढ़ावा देगा बल्कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सामाजिक एकजुटता का सशक्त उदाहरण भी प्रस्तुत करेगा।


