एससी/एसटी वर्ग के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत उद्योग स्थापना का सुनहरा अवसर
ब्यूरो विशाल समाचार इटावा
इटावा: जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्री बाल गोविन्द तिवारी ने जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए शासन द्वारा अनुसूचित जाति (SC) वर्ग हेतु 02 एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग हेतु 03 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
यह लक्ष्य जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में उद्योग स्थापना हेतु निर्धारित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी https://www.kviconline.gov.in/pmegpeportal वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस योजना के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे शिक्षित बेरोजगार महिला/पुरुष आवेदन के पात्र होंगे, जो पूर्व में किसी भी विभागीय योजना से लाभान्वित न हुए हों।
ऑनलाइन आवेदन के साथ निम्न प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है:
१.आधार कार्ड २.मूल निवास प्रमाण पत्र३.जाति प्रमाण पत्र ४.राशन कार्ड ५. परिवार रजिस्टर की प्रति६. ग्राम प्रधान द्वारा जारी जनसंख्या प्रमाण पत्र ७.दो पासपोर्ट साइज फोटो
प्रस्तावित इकाई की परियोजना रिपोर्ट (प्रोजेक्ट रिपोर्ट)इस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आवेदक प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, 24ए, एसडी फील्ड, इटावा में संपर्क कर सकते हैं अथवा दूरभाष नंबर 9580503183 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।



