इटावा

उचित दर दुकानों पर औचक निरीक्षण, दो विक्रेताओं पर FIR, एक की प्रतिभूति से ₹5000 जब्त

उचित दर दुकानों पर औचक निरीक्षण, दो विक्रेताओं पर FIR, एक की प्रतिभूति से ₹5000 जब्त

 

इटावा: जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी ने जानकारी दी है कि जिलाधिकारी महोदय एवं जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देशानुसार जनपद इटावा में अगस्त माह 2025 के खाद्यान्न वितरण की निगरानी हेतु 08.07.2025 को जनपद के समस्त ब्लॉकों में पूर्ति निरीक्षकों द्वारा औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 25 उचित दर दुकानों की जांच की गई।

 

भौतिक सत्यापन के दौरान 29 दुकानों का स्टॉक सही पाया गया, जबकि दो दुकानों पर अनियमितताएं मिलीं। तहसील मरथना, ब्लॉक महेवा के ग्राम पंचायत नसीरपुर बोझा के विक्रेता श्री योगेश चन्द्र और ब्लॉक बढ़पुरा के ग्राम पंचायत ढिमरई के विक्रेता श्री सत्यनारायण की दुकानों पर खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी और स्टॉक में कमी पाई गई। इन दोनों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कराई गई है।

 

इसके अतिरिक्त, ब्लॉक सैफई के ग्राम पंचायत लछवाई के विक्रेता श्री सर्वेश गुप्ता की जमा प्रतिभूति से ₹5000 की धनराशि शासन के पक्ष में जब्त की गई है।

 

जनपद के सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि वे समस्त कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा में नियमानुसार खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करें। भविष्य में किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button