रीवा

जिले भर में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

जिले भर में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

 

रीवा आलोक कुमार तिवारी: जिले भर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह एसएएफ मैदान रीवा में प्रात: 9 बजे से आरंभ होगा। समारोह के मुख्य अतिथि ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। जिला स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री जी के स्वतंत्रता दिवस संदेश का सजीव प्रसारण एलईडी स्क्रिन पर दिखाया जायेगा। समारोह का समापन पुरस्कार वितरण से होगा।

 

इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि जिले के सभी शासकीय कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थाओं में प्रात: 8 बजे अथवा उसके पूर्व ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का गायन होगा। शिक्षण संस्थाओं में मौसम को ध्यान में रखते हुए प्रात: काल प्रभातफेरी निकाली जाएगी। ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में शिक्षण संस्थाओं में वाद-विवाद प्रतियोगिता, राष्ट्रीय एकता पर संगोष्ठी तथा वृक्षारोपण के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएं। स्वतंत्रता दिवस पर सभी प्रमुख सार्वजनिक भवनों तथा राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों में 14 और 15 अगस्त की रात में प्रकाश की व्यवस्था की जाय। स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के परिजनों एवं लोकतंत्र सेनानियों को जिला स्तरीय समारोह में भाग लेने के लिए सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जाएगा। वृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को उनके घर जाकर कलेक्टर द्वारा नामित प्रतिनिधि शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित करेंगे। स्वतंत्रता दिवस पर जिले भर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान में पौधे रोपित किये जायेंगे। शासकीय भवनों के परिसर तथा सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक रूप से पौधे रोपित करके पर्यावरण संरक्षण में हर व्यक्ति भागीदारी निभायें।

कलेक्टर ने बताया कि सभी जनपद पंचायत मुख्यालयों में जनपद अध्यक्ष ध्वजारोहण करेंगे तथा समारोह में सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया जाएगा। ऐसी नगर पंचायत जिसका मुख्यालय विकासखण्ड मुख्यालय में नहीं है उसमें नगर परिषद अध्यक्ष राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। समारोह में राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया जाएगा। सभी ग्राम पंचायतों में सरपंच ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस पर सभी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों विशेष मध्यान्ह भोजन का आयोजन किया जायेगा। आमजनता स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में हर्ष उल्लास के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हर घर तिरंगा अभियान में भागीदारी निभायें। जिले भर में उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button