रीवा

जिला स्तरीय समिति ने पीड़ितों को मंजूर की दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि

दुर्घटना पीड़ितों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि मंजूर

जिला स्तरीय समिति ने पीड़ितों को मंजूर की दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि

 

रीवा आलोक कुमार तिवारी: . हिट एण्ड रन मोटरयान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर योजना 2022 के तहत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में आयोजित की गई। बैठक में तहसील हुजूर के दुर्घटना के दो प्रकरणों में मृत व्यक्तियों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि मंजूर की गई। योजना के प्रावधानों के तहत एसएफ चौराहे में अज्ञात वाहन से दुर्घटना में मृत श्रीमती सीता देवी सोंधिया के पति श्री विश्वनाथ सोंधिया निवासी ग्राम दूबी को दो लाख रुपए स्वीकृत किए गए। बैठक में पीके स्कूल के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से मृत रजनीश विश्वकर्मा पिता स्वर्गीय प्रेमलाल विश्वकर्मा निवासी जनकहाई के परिजनों को भी दो लाख रुपए की सहायता राशि मंजूर की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी तरह की वाहन दुर्घटना होने पर उसके शिकार व्यक्तियों को तत्काल उपचार सहायता पहुंचाएं। दुर्घटना के एक घण्टे की अवधि में यदि कोई व्यक्ति दुर्घटना से पीड़ित को अस्पताल पहुंचाता है तो उसे 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि राहवीर योजना से दी जाती है।

अपर कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल में भर्ती होते ही डॉक्टर पीड़ितों का उपचार करने के साथ ई डार पोर्टल पर पीड़ित के संबंध में जानकारी दर्ज कर दें। पोर्टल के माध्यम से ही पुलिस विभाग एफआईआर दर्ज करेगी तथा समस्त कार्यवाहियाँ संबंधित विभाग पोर्टल के माध्यम से ही करेंगे। पुलिस अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी पोर्टल पर जानकारी दर्ज कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी पोर्टल पर दुर्घटना से जुड़ी जानकारी दर्ज कराएं। वाहन दुर्घटना में मौत होने पर अब पोर्टल के माध्यम से ही स्थल पंचनामा, शव परीक्षण रिपोर्ट, मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक अभिलेख दर्ज हो रहे हैं। बैठक में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष पटेल ने पोर्टल पर अभिलेखों के दर्ज करने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया। बैठक में एसडीएम गुढ़ डॉ अनुराग तिवारी, डिप्टी कलेक्टर आरके सिन्हा, सीएमएचओ डॉ संजीव शुक्ला, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनीष त्रिपाठी, सीएसपी आरती सिंह, डीएसपी प्रतिभा शर्मा, अशासकीय सदस्य डॉ मुकेश येंगल तथा बीमा कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button