रीवा

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री के संदेश का होगा सीधा प्रसारण

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री के संदेश का होगा सीधा प्रसारण

 

रीवा राजू उर्फ अनिल सिंह: स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह एसएएफ मैदान रीवा में 15 अगस्त को सुबह 9 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के स्वतंत्रता दिवस संदेश का लाइव प्रसारण कार्यक्रम स्थल पर दिखाया जाएगा। इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर एलईडी स्क्रीन, टीवी सेट, इंटरनेट कनेक्शन और साउंड सिस्टम की व्यवस्था की जा रही है। सम्पूर्ण व्यवस्था का 14 अगस्त को सुबह 9 बजे रिहर्सल भी किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल में यूट्यूब लिंक खोलने के लिए लैपटाप, एलईडीटीवी, एलईडी वॉल, एचडी एमआई केबिल, पावर बैकप की भी व्यवस्था रहेगी। मुख्यमंत्री जी का संदेश यूट्यूब लिंक पर भी उपलब्ध होगा। इसकी लिंक यथासमय जारी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button