रीवा

मुख्यमंत्री ने मऊगंज के आपदा पीड़ित से किया संवाद 

मुख्यमंत्री ने मऊगंज के आपदा पीड़ित से किया संवाद 

 

मऊगंऊ आलोक कुमार तिवारी:  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश भर के प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को वर्चुअल माध्यम से 30 करोड़ रुपए की राहत राशि जारी की। मुख्यमंत्री वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के आपदा पीड़ितों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने मऊगंज जिले के ग्राम ढावा तिवरियान के आपदा पीड़ित राधेश्याम साकेत से संवाद किया। श्री साकेत ने बताया कि 16 और 17 जुलाई को लगातार बारिश से गांव में बाढ़ की स्थिति निर्मित हुई। जिससे 50 से अधिक कच्चे मकान गिर गए। प्रशासन ने पीड़ितों को शिविर में रखकर नि:शुल्क भोजन, पानी और उपचार की सुविधा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान कभी-कभी हम सबकी परीक्षा लेते हैं। अतिवृष्टि से बाढ़ के कारण हम सब पर संकट आया। संकट की इस घड़ी में सरकार आमजनता के साथ है। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र से शामिल संजय कुमार जैन ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को शासकीय स्कूल में बनाए गए राहत शिविर में रखा गया। पीड़ित प्रत्येक परिवार को 25 किलो गेंहू और 25 किलो चावल नि:शुल्क दिया गया। इसके अलावा जन सहयोग से एकत्रित राशि से भी पीड़ित परिवार को 10-10 हजार रुपए की सहायता दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button