इटावा

इटावा में स्वतंत्रता की 79 वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस को भव्यता के साथ मनाये जाने की तैयारियों के दृष्टिगत बैठक आयोजित 

इटावा में स्वतंत्रता की 79 वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस को भव्यता के साथ मनाये जाने की तैयारियों के दृष्टिगत बैठक आयोजित 

ब्यूरो विशाल समाचार इटावा 

इटावा में स्वतंत्रता की 79 वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस को भव्यता के साथ मनाये जाने की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी महोदय ने सर्वप्रथम बताया कि हर घर तिरंगा अभियान 02 अगस्त से 15 अगस्त तक तीन चरणों में संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस सम्बन्धित प्रत्येक भारतीय को अपने घर एवं प्रतिष्ठानों पर झण्डा फहराने के लिए प्रेरित किया जाए, जिसका प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है।

उन्होंने सभी अधिकारियों व जनपदवासियों से एक नए जोश, उत्साह एवं पूर्ण मनोयोग के साथ कार्यक्रम को सम्पादित कराने हेतु एवं भारत की एकता व अखण्डता को बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि समस्त सरकारी भवन एवं गैर सरकारी भवन में सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस के क्रम में 02 से 15 अगस्त तक कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु व्यापक जनसहभागिता से जनपद में कार्यक्रम को सफल बनाये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने पर बल दिया गया। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के द्वितीय चरण के अन्तर्गत तिरंगा महोत्सव, मेला, जनभागीदारी के साथ तिरंगा महोत्सव आयोजन, तिरंगा रैलियां/यात्राएं, तिरंगा की बिक्री एवं वितरण का प्रबंधन आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।

उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में व्यक्तिगत अथवा सामूहिक सेल्फी लेकर इस अभियान से जुड़ी हुई वेबसाइट पर अपलोड की जाए। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार एवं भूतपूर्व सैनिक का सम्मान समारोह का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट में किया जाए साथ ही उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों के संगठन एवं एन0सी0सी0 कैडेट के बच्चों द्वारा साथ मिलकर तिरंगा यात्रा निकाली जाए और एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाए।

उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता, तिरंगा राखी प्रतियोगिता एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यालयों की दीवार पर तिरंगा की डिजाइन बनाई जाएं।

उन्होंने कहा कि सैनिक और पुलिस कर्मियों को आभार पत्र भेजा जाए। उन्होंने कहा कि नगर व शहरी क्षेत्र में 12 तारीख को सभी घरों तक राष्ट्रीय ध्वज पहुंचाया जाए। नकारात्मक खबरों को फैलाने पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के माध्यम से माइकिंग कराई जाए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी प्रधानगणो को ऑनलाइन मीटिंग के द्वारा बताया जाए कि प्रत्येक गांव में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए एवं उक्त स्थान पर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सुबोध गौतम, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी, समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल, समाज कल्याण अधिकारी (विकास) प्रिया शर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चंद्र सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button