इटावा

इटावा में स्वतंत्रता दिवस पर ‘हर घर तिरंगा’ रैली का आयोजन

इटावा में स्वतंत्रता दिवस पर ‘हर घर तिरंगा’ रैली का आयोजन

विशाल समाचार संवाददाता इटावा

इटावा:  जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमांडर हयात उल्लाह ने जानकारी दी कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, इटावा द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा।

रैली 11 अगस्त 2025 को सुबह 10 बजे जीआईसी मैदान से प्रारंभ होगी और शास्त्री चौराहा, रेलवे स्टेशन, एसपी चौक, पुलिस लाइन, नुमाइश मैदान, एसपी चौक, शास्त्री चौराहा होते हुए दोपहर 12 बजे पुनः जीआईसी मैदान में समाप्त होगी। इसमें इटावा के पूर्व सैनिकों और एनसीसी कैडेटों की बड़ी भागीदारी अपेक्षित है।

रैली के मुख्य उद्देश्य हैं —

1. हर घर तिरंगा अभियान 2025 को बढ़ावा देना

2. राष्ट्रीय ध्वज के प्रति प्रेम एवं सम्मान जागृत करना

3. बच्चों और युवाओं में भारतीय सेनाओं के प्रति जागरूकता और सम्मान बढ़ाना

4. ऑपरेशन सिन्दूर (07 से 10 मई 2025) की बड़ी सफलता का गौरव साझा करना सभी पूर्व सैनिकों को सूचित किया गया है कि वे 11 अगस्त 2025 को सुबह 9:30 बजे जीआईसी मैदान में समय से एकत्रित हों।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button