इटावा में दिव्यांगजन हेतु वृहद ऑनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव 11 अगस्त को
विशाल समाचार संवाददाता इटावा
इटावा : प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (रा०औ०प्रशि०सं०), डॉ. राजकुमार सिंह ने अवगत कराया कि मिशन निदेशक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, लखनऊ के निर्देशानुसार 06 से 13 अगस्त 2025 के मध्य “दिव्यांग रोजगार अभियान” संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में 11 अगस्त 2025 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, इटावा में वृहद ऑनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा।
यह प्लेसमेंट ड्राइव जनपद के ऐसे दिव्यांगजन के लिए है जिन्होंने किसी भी व्यवसाय में राजकीय या निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त किया है और प्रशिक्षण उत्तीर्ण कर चुके हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी 11 अगस्त 2025 को नोडल संस्थान, इटावा में आवश्यक शैक्षिक प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां, नवीनतम बायोडाटा (फोटो सहित) के साथ समय से उपस्थित होकर प्रतिभाग सुनिश्चित करें।
सेवायोजित कम्पनी का विवरण:
कम्पनी का नाम: Spectrum Talent Management Ltd.
कार्यस्थल: सहारनपुर, हरदोई एवं प्रयागराज
वेतन: ₹7500/- (अप्रेन्टिसशिप)
पद का नाम: डेटा एंट्री ऑपरेटर
कुल रिक्तियां: 100
वांछित व्यवसाय: सभी व्यवसाय
कार्य अवधि: 8 घंटे

