
एच.व्ही.देसाई आय हॉस्पिटल का कल्याणी नगर में नए केंद्र का उद्घाटन
पुणे: वैश्विक दर्जा की नेत्रसेवा सभी लोगों तक पहुँचाने के दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए पीबीएमए के एच.व्ही. देसाई आय हॉस्पिटल ने कल्याणी नगर मेट्रो स्टेशन के पास नए विस्तार केंद्र का आज उद्घाटन किया. इस प्रकल्प को देसाई ब्रदर्स का सहयोग मिला है. उद्घाटन के दौरान पूना ब्लाईंड मेन्स असोसिएशन (पीबीएमए) के चेअरमन नितीन देसाई, अध्यक्ष राजेश शहा, एच.व्ही. देसाई आय हॉस्पिटल के कार्यकारी संचालक परवेझ बिलिमोरिया, वैद्यकीय संचालक डॉ. कुलदीप डोळे और डॉ.सुचेता कुलकर्णी, मुख्य कामकाज अधिकारी डॉ. सुशिला कावडे-भोसले आदी मान्यवर उपस्थित थे.
इस केंद्र में नेत्र चिकित्सा के लिए आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ अद्ययावत उपकरण, साथ में चश्मा और लेन्सेस के लिये एक विभाग है. जल्द ही यहाँ अद्ययावत शल्य चिकित्सा कक्ष शुरू किया जायेगा. इस केंद्र के साथ एच.व्ही. देसाई आय हॉस्पिटल के अब दो विस्तार केंद्र है जिसमे पहला नंदुरबार में है. दुर्गम इलाकों के लोगों तक पहुंचने के लिए एच.व्ही. देसाई आय हॉस्पिटल के महाराष्ट्र में ४६ व्हिजन सेंटर्स है.
एच.व्ही. देसाई आय हॉस्पिटल के कार्यकारी संचालक परवेझ बिलिमोरिया ने कहा की, वैश्विक गुणवत्ता की नेत्र चिकित्सा प्रदान करने की विरासत को आगे ले जाते हुए यह केंद्र विशेतज्ञ कार्यकुशलता और प्रगत टेक्नोलॉजी के साथ वैश्विक गुणवत्ता की नेत्र सेवा प्रदान करेगा. हमारे संपूर्ण टीम के समर्पितता से एच.व्ही. देसाई आय हॉस्पिटल चिकित्सा, शिक्षण और संशोधन के लिए उत्कृष्ट केंद्र से पहचाना जाता है. जल्द ही हम सोलापूर में अद्ययावत युनिट शुरू कर रहे है.
पूना ब्लाईंड मेन्स असोसिएशन (पीबीएमए) के चेअरमन नितीन देसाई ने कहा की, समाज के सभी घटकों के लिए सर्वोत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना यह हमारा ध्येय है. यह विस्तार केंद्र कल्याणी नगर और आस-पास के क्षेत्रों के लोगों के लिए आसान होगा. इस प्रकार के विस्तार केंद्र शहर के अन्य क्षेत्रों में भी हम शुरू कर सकेंगे ऐसा हमें विश्वास है.


