संपादकीय

हिंदू आस्था पर वार – अब सहनशीलता की सीमा समाप्त

हिंदू आस्था पर वार – अब सहनशीलता की सीमा समाप्त

विशेष संपादकीय विशाल समाचार 

 

उत्तर प्रदेश की राजनीति में स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर चर्चा में हैं — कारण वही पुराना, हिंदू आस्था और परंपराओं पर विवादित टिप्पणी।

कभी रामायण जलाने की बात, कभी देवी-देवताओं का अपमान, और अब बरेली में दिया गया उनका ताज़ा बयान — यह सब महज़ राजनीतिक मतभेद नहीं, बल्कि करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को चोट पहुँचाने वाले कदम हैं।

 

लोकतंत्र में हर व्यक्ति को बोलने की स्वतंत्रता है, लेकिन इस स्वतंत्रता की आड़ में किसी भी धर्म या संस्कृति पर बार-बार चोट करना न केवल सामाजिक माहौल को बिगाड़ता है, बल्कि समाज के बीच अनावश्यक तनाव भी पैदा करता है।

जनता का धैर्य अब जवाब देने लगा है। लोग कह रहे हैं — “धर्म और परंपरा का अपमान किसी भी हाल में स्वीकार नहीं”। मौर्य जैसे नेताओं को समझना होगा कि सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपरा भारत की आत्मा है, और इस पर प्रहार करने वाले बयानों को समाज कभी सकारात्मक दृष्टि से नहीं देख सकता।

 

अब समय है कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग अपने शब्दों की मर्यादा समझें।

धर्म के विषय पर असंवेदनशील और उत्तेजक बयान न केवल समाज को विभाजित करते हैं, बल्कि लोकतंत्र की गरिमा को भी ठेस पहुँचाते हैं।

 

जनता का संदेश स्पष्ट है —

“धार्मिक आस्था का सम्मान हो, संस्कृति की गरिमा बनी रहे, और कोई भी नेता अपने शब्दों से सामाजिक सौहार्द को आघात न पहुँचाए।”

 

#स्वामी_प्रसाद_मौर्य_माफी_मांगों

#हिंदू_विरोध_बर्दाश्त_नहीं

#रामायण_का_अपमान_नहीं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button