इटावापूणे

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा सुविधा का इटावा में मिला व्यापक लाभ

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा सुविधा का इटावा में मिला व्यापक लाभ

ब्यूरो शिवराज सिंह चौहान संवाददाता 

इटावा,:  मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा रक्षाबंधन के पावन अवसर पर माताओं-बहनों के लिए घोषित नि:शुल्क बस यात्रा योजना का इटावा में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक लाभ उठाया। इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की सभी बसों में 08 अगस्त 2025 प्रातः 6:00 बजे से 10 अगस्त 2025 रात्रि 12:00 बजे तक महिलाओं को एक सहयात्री सहित नि:शुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही है।

 

08 अगस्त की सुबह से ही इटावा बस स्टेशन पर महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई। क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम इटावा श्री उमेश चंद्र सिंह आर्य एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, इटावा डिपो श्री मयंक कुमार सिंह ने बस स्टेशन पर पहुंची महिलाओं का गुलाब की पंखुड़ी भेंट कर स्वागत किया और उन्हें औरैया, कानपुर, बेवर, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, आगरा, मथुरा एवं दिल्ली आदि गंतव्यों तक पहुंचाने की व्यवस्था की।

 

08 अगस्त 2025 को इटावा डिपो की बसों से 3,579 महिलाओं एवं 934 सहयात्रियों ने नि:शुल्क यात्रा की, वहीं 6,508 यात्रियों ने किराया देकर बस सेवा का लाभ लिया। महिला यात्रियों ने इस सुविधा पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री एवं सरकार की इस पहल की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button