
जिला कारागार इटावा में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
ब्यूरो विशाल समाचार इटावा
इटावा, जिला कारागार इटावा में आज रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। कारागार प्रशासन ने इस अवसर पर विशेष तैयारियां की थीं, ताकि राखी बांधने के लिए आने वाली बहनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
मुलाकात हेतु आने वाली बहनों के लिए टेंट, कुर्सियों, आरओ जल और मिष्ठान की व्यवस्था की गई थी। मुलाकात का क्रम प्रातः 09 बजे से प्रारंभ होकर छह बैचों में सम्पन्न हुआ। आज कुल 300 महिलाओं ने कारागार में निरुद्ध अपने 181 भाइयों से मुलाकात की, वहीं बाहर से आए 03 भाइयों ने कारागार में निरुद्ध अपनी 03 बहनों से मुलाकात की।

इस स्नेहपूर्ण और भावनात्मक माहौल में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का उत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया
गया।

