इटावा

इटावा  जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला बैंकर्स समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित की गई।

इटावा  जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला बैंकर्स समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित की गई।

ब्यूरो विशाल समाचार इटावा

जिलाधिकारी महोदय ने सर्वप्रथम बताया कि जनपद इटावा का सी0डी0 रेशियो 51.09 है, जो कि प्रदेश के खराब जनपद में से एक है। उन्होंने कहा कि बैंक के सभी अधिकारीगण द्वारा सी0डी0 रेशियो की ग्रोथ को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद का विकास सी0डी0 रेशियो पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि एम0एस0एम0ई0 सेक्टर में अधिक से अधिक लोन स्वीकृत करके ज्यादा से ज्यादा लोगों को लोन दिया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत लक्ष्य के सापेक्ष ज्यादा से ज्यादा लाभ दिया जाए। उन्होंने 60 प्रतिशत से कम सी0डी0 रेशियो वाली बैंक्स को स्ट्रेटजी बनाकर काम करने एवं सी0डी0 रेशियो की ग्रोथ को बढ़ाने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी बैंक की तुलना में प्राइवेट बैंक अच्छा कार्य कर रही है एवं सी0डी0 रेशियो का टारगेट पूरा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड फिशरीज़ एवं एनिमल हसबेंडरी के लिए जारी किया जाए साथ ही उन्होंने कहा कि हॉर्टिकल्चर स्कीम में पेंडिंग लोन पर ध्यान दिया जाए एवं उनका वितरण कराया जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों को देखा एवं जल्द निस्तारण हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सी0एम0 युवा और आर0सेटी0 के रोजगारों को ट्रेनिंग दी जाए। उन्होंने कहा कि सी0एम0 युवा के अंतर्गत कस्टमर को गाइड किया जाए, उन्हें ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया बताई जाए साथ ही यह भी कहा कि किसी भी कस्टमर को आवेदन करने के लिए मना नहीं किया जाएगा एवं मना करने वालों पर कार्यवाही की जाएगी। पब्लिक सेक्टर में सबसे खराब सी0डी0 रेशियो इंडियन ओवरसीज बैंक का पाया गया एवं प्राइवेट सेक्टर में सबसे कम सी0डी0 रेशियो आई0डी0बी0आई0 बैंक का पाया गया। उन्होंने अनुपस्थित पाए जाने वाली बैंक को लेकर नाराजगी व्यक्त की एवं नोटिस जारी करने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक को नए काउंटर बढ़ाने हेतु निर्देश दिए साथ ही कहा कि ज्यादा से ज्यादा आधार अपडेट किए जाएं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण शाखाओं एवं अर्ध शहरी शाखाओं में सी0डी0 रेशियो में सुधार हुआ है। उन्होंने एन0आर0एल0एम0 के अंतर्गत बताया कि एस0बी0आई0 में सबसे ज्यादा एप्लीकेशन पेंडिंग हैं, उसपर ध्यान दिया जाए। उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत हर हफ्ते 2 कैंप लगाए जा रहे है एवं अब तक 533 का वितरण किया गया। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि बैंक में ओ0डी0ओ0पी0 से सम्बन्धित लंबित एप्लीकेशन स्वीकृत कराए जाएं साथ ही बताया कि सी0एम0 युवा एवं ओ0डी0ओ0पी0 राज्य सरकार की बहुत महत्वपूर्ण स्कीम है। उन्होंने कहा कि के0सी0सी0 में नए लोगों को आच्छादित किया जाए एवं के0सी0सी0 कैंप का स्केडयूल बनाया जाए।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार, एल0डी0एम0 एवं सभी बैंकर्स सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button