सीतामढ़ी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 हेतु मीडिया पास के लिए आवश्यक दस्तावेज 30 अगस्त तक जमा करें — जिला जनसंपर्क कार्यालय सीतामढ़ी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 हेतु मीडिया पास के लिए आवश्यक दस्तावेज 30 अगस्त तक जमा करें जिला जनसंपर्क कार्यालय सीतामढ़ी

विषय: बिहार विधानसभा निर्वाचन—2025 हेतु मीडिया पास निर्गत करने संबंधी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के संबंध में।

आगामी बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 के सफल एवं निष्पक्ष संपादन हेतु मान्यता प्राप्त मीडिया कर्मियों को निर्वाचन संबंधी कवरेज हेतु मीडिया पास निर्गत किया जाना है, ताकि उनके द्वारा निर्वाचन संबंधी खबरों का कवरेज किया जा सके।

न्यूज़ पोर्टल / ऑनलाइन मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े इच्छुक मीडिया प्रतिनिधियों को सूचित किया जाता है कि वे अपने आवेदन के साथ निम्नलिखित अनिवार्य दस्तावेज दिनांक 30-08-2025 तक जिला जनसंपर्क कार्यालय में जमा करने की कृपा करें:

1. पोर्टल / ऑनलाइन मीडिया का पंजीकरण प्रमाणपत्र (Ministry of Corporate Affairs/Registrar of Firms अथवा अन्य सक्षम प्राधिकरण से जारी)

2. डोमेन रजिस्ट्रेशन का प्रमाण (Domain Registration Details with validity)

3. पोर्टल संचालन का प्रमाण (पिछले 06 माह की नियमित एवं मौलिक खबरों का लिंक/प्रिंट कॉपी)

4. संपादक/प्रमुख का नाम, पता एवं संपर्क विवरण

5. मान्यता प्रमाणपत्र यदि हो तो (राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग अथवा प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो से प्राप्त हो)

6. संस्थागत लेटरहेड पर अनुशंसा पत्र (संपादक/प्रमुख द्वारा हस्ताक्षरित)

7. आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो (दो प्रतियां)

8. आधार कार्ड की स्वयं-सत्यापित प्रति

9. यदि किसी मीडिया संस्थान का स्टॉफर है तो इसका प्रमाणपत्र

10. कैमरामैन यदि हैं तो उनका विधिवत नियुक्ति पत्र

विशेष निर्देश:

अपूर्ण या अप्रमाणित दस्तावेज वाले आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदन स्वतः निरस्त माने जाएंगे।

प्रत्येक प्राप्त आवेदन की minutely जांच की जाएगी। झूठी/भ्रामक जानकारी देने पर अपेक्षित कार्रवाई की जाएगी

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सीतामढ़ी

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button