पूणे

श्रम मंत्री ने किया ‘श्रम भवन’ भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण

श्रम मंत्री ने किया ‘श्रम भवन’ भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण

 

पुणे,: जुना मुंबई-पुणे रोड, शिवाजीनगर में निर्माणाधीन “श्रम भवन” भवन के कार्य का श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने निरीक्षण कर वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य के संबंध में निर्देश दिए।

 

इसके बाद श्रम मंत्री फुंडकर ने भवन निर्माण के ठेकेदार रवी शिंदगे को निर्देश दिए कि भवन का कार्य दिसंबर 2025 के अंत तक पूरा कर सौंपा जाए। इस अवसर पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग, श्रम विभाग, औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संचालनालय के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि इस श्रम भवन के निर्माण को समय पर पूर्ण कराने के लिए ठेकेदार के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर नियमित रूप से कार्य की प्रगति की समीक्षा की जाए।

 

इस “श्रम भवन” भवन में अपर श्रम आयुक्त, पुणे मंडल, पुणे; श्रम उप आयुक्त; औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संचालनालय, पुणे; बॉयलर संचालनालय, पुणे तथा महाराष्ट्र भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक मंडल, पुणे आदि कार्यालयों का समावेश होगा।

 

इस निरीक्षण के दौरान श्रम विभाग के अपर श्रम आयुक्त बालासाहेब वाघ, श्रम उप आयुक्त (प्रभारी) निखिल वाळके, अधीक्षण अभियंता भरत कुमार बाविस्कर, कार्यकारी अभियंता डॉ. सुरेंद्रकुमार काटकर, DISH व बॉयलर संचालनालय के अधिकारी तथा मे. ओंकार कंस्ट्रक्शन (ठेकेदार) उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button