
इटावा में विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस सनातन धर्म इण्टर कॉलेज में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में मनाया गया।
विशाल समाचार संवाददाता
इटावा में विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस सनातन धर्म इण्टर कॉलेज में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में मनाया गया।
जिसमें जिलाधिकारी महोदय द्वारा तरनपाल सिंह कालरा के परिजनों को प्रतीक चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया एवं स्मृति दिवस के अवसर पर दो मिनिट का मौन रखा गया।
विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के अवसर पर सनातन धर्म इण्टर कॉलेज में प्रदर्शिनी लगाई गई जिसका अवलोकन जिलाधिकारी महोदय द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर उन्होंने बताया कि इस दिवस पर 1947 में भारत के विभाजन के दौरान लोगों के पीड़ितों और कष्टों को याद किया जाता है एवं इस दिन राष्ट्र उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता है जिन्होंने 1947 में विभाजन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी और अकल्पनीय पीड़ा झेली, ऐसे पूर्वजों को हमें हमेशा नमन करना चहिए साथ ही कहा कि यह उनके साहस का सम्मान करने का दिन है, अकल्पनीय क्षति का सामना करने और फिर भी नए सिरे से शुरुआत करने की ताकत पाने की उनकी क्षमता का सम्मान करने का दिन है। उन्होंने कहा कि यह दिन हमारे देश को एक सूत्र में पिरोने वाले सद्भाव के बंधन को मजबूत करने की हमारी स्थायी जिम्मेदारी की भी याद दिलाता है।उ
क्त अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार, संस्कृत पर्यटन अधिकारी मोहित सिंह, अपर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 मनोज कुमार, कार्यक्रम संचालक कुलदीप कुमार, एन0सी0सी0 प्रभारी प्रियांक मिश्र, प्रधानाध्यापक सहित एन0सी0सी0 के विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।


