
स्वतंत्रता दिवस 2025 पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश ने पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया
लखनऊ: स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में सेवा, शौर्य और ऑपरेशनल कार्यों में सराहनीय योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह (रजत पदक), उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किए गए।
शौर्य / ऑपरेशनल कार्य के आधार पर रजत पदक प्राप्तकर्ता:
1. उपनिरीक्षक (थानाध्यक्ष लवेदी) सुश्री प्रीति सेंगर
2. आरक्षी (एसओजी) अरुण कुमार
3. आरक्षी (साइबर थाना) बृजेश गोला
4. आरक्षी (सोशल मीडिया/पीआरओ सेल) अभय शुक्ला
सेवाभिलेख के आधार पर रजत पदक प्राप्तकर्ता:
1. फायरमैन महिपाल सिंह
2. मु0आ0 ना0पु0 सुनील कुमार सचान
उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्राप्तकर्ता:
उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह: हे0का0 चालक धर्मेन्द्र कुमार
सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह: उ0नि0 ना0पु0 विनय कुमार द्विवेदी, हे0का0 स0पु0 रावेन्द्र कुमार मिश्र
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ने सभी सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी निष्ठा, साहस और सेवा भावना पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत है।

