
“इटावा जिलाधिकारी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस का भव्य उत्सव, देशभक्ति और एकता का अद्भुत संगम”
ब्यूरो विशाल समाचार इटावा
Etawah Up: देश आजादी का अमृत महोत्सव पूरे जोश और हर्षोल्लास से एक पर्व के रूप में मना रहा है। यह पर्व हमें अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, स्वतंत्रता दिवस हमें आत्म चिन्तन करने तथा महान देशभक्तों के सपनो एवं लक्ष्यों को प्राप्त करने की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। हमारे वीर सेनानियों ने आजादी दिलाने के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर किया, अपने प्राणों की आहूति दी, यातनाये झेली, मजहब को आड़े नहीं आने दिया, सभी ने गुलामी से मुक्ति दिलाने के एकजुट होकर संघर्ष किया तब हमें स्वाधीनता मिली। स्वाधीनता को पाने के लिए हमारे देश के अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियो ने अपने प्राण गंवाये। स्वतंत्रता हासिल करने के लिए हमारे पूर्वजों ने बहुत कष्ट झेला, हम सबका परम कर्तव्य है कि हम अपने वीर सेनानियों, पूर्वजों से प्रेरणा लें और आगे आने वाली पीढ़ी को भी बतायें और आपस में एकजुट रहकर अपने देश, संविधान को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करें तभी शहीदो को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उक्त उद्गार माननीय विधायक सदर श्रीमती सरिता भदौरिया जी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के उपरान्त व्यक्त किये।
कार्यक्रम में राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं देशभक्ति का गीत प्रस्तुत किया गया। सोरावाल इण्टर कॉलेज एवं आर कन्या इण्टर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। नारायण कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की प्रस्तुति दी गई।
विधायक सदर श्रीमती सरिता भदौरिया एवं जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल द्वारा अच्छा कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को शॉल, शील्ड एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया साथ ही साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों एवं अन्य सैनानी गण को सम्मानित किया गया। उनके द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व गीत प्रस्तुत करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल द्वारा सर्वप्रथम कलेक्ट्रेट परिसर में झंडा रोहण किया गया। उन्होंने सभी को आजादी के पर्व की शुभकामनायें देते हुए कहा कि यह आजादी के अमृत महोत्सव की 79 वीं वर्षगांठ है जिसे प्रदेश सरकार द्वारा आजादी महाउत्सव के रूप में बहुत ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदो को नमन करते हुए कहा यह राष्ट्रीय पर्व हमें अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियो के संघर्ष, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है स्वतंत्रता दिवस हमें आत्मचिंतन करने तथा महान देशभक्तों के सपनों एवं लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आज हम अमृत काल में हैं यह हमारे लिए बहुत ही गौरव की बात है।

उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


