Uncategorized

झंडारोहण के बाद माई भारत ने तिरंगा यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया आयोजन

झंडारोहण के बाद माई भारत ने तिरंगा यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया आयोजन

ब्यूरो विशाल समाचार इटावा 

इटावा: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माई भारत युवा खेल मंत्रालय के कार्यालय में उपनिदेशक अनवर वारसी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद बमुरीपुर ग्राम पंचायत में भी झंडारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान एक वृक्ष “मां” के नाम भी लगाया गया।

 

उपनिदेशक अनवर वारसी ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आज़ादी वीर-वीरांगनाओं के त्याग और बलिदान की देन है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा युवाओं के उत्साहवर्धन के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि युवा इनसे लाभ ले सकें।

 

भारतीय शिक्षा बोर्ड के जिला कोऑर्डिनेटर योगाचार्य अजय राजपूत ने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश की समृद्धि और विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथ में है, इसलिए उन्हें शिक्षा, सकारात्मक सोच और समाज में बेहतर माहौल बनाने पर ध्यान देना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही संजू प्रधान ने ग्राम पंचायत के विकास के लिए निरंतर प्रयासों का आश्वासन दिया। तिरंगा यात्रा के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। विशिष्ट अतिथियों का सम्मान बैज लगाकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर किया गया।

 

इस मौके पर मोहिनी, पलक, लाडू, मोनिका, तान्या, अनुष्का, लक्ष्मी, शिवांगी, सुप्रिया, मानवी, अश्वनी, दीपेंद्र, डोली शर्मा, सावित्री देवी, आदर्श कुमार, रवि, सतबीर सिंह, प्रधान प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button