
माता जानकी जन्मभूमि पुनौरा धाम मंदिर शिलान्यास — प्रशासन को मिली ऐतिहासिक सफलता, विवाद का हुआ शांतिपूर्ण समाधान
विशाल समाचार की ग्राउंड रिपोर्ट
सीतामढ़ी: 8 अगस्त 2025 को माता जानकी जन्मभूमि पुनौरा धाम के भव्य मंदिर निर्माण एवं मंदिर परिसर के समग्र विकास का शिलान्यास माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार, श्री अमित शाह एवं माननीय मुख्यमंत्री, बिहार, श्री नीतीश कुमार के कर-कमलों से सम्पन्न हुआ। यह ऐतिहासिक और शांतिपूर्ण आयोजन अभूतपूर्व सफलता के साथ संपन्न हुआ, जिसकी पूरे जिले में और राज्यभर में प्रशासन की व्यापक सराहना हुई।
विशाल समाचार की राष्ट्रीय स्तर की ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, यह आयोजन प्रशासनिक प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय मीडिया ने इसे ‘सीतामढ़ी की गौरवगाथा’ बताया।
हालांकि, 12 अगस्त को न्यूज़ पोर्टल संगठन, सीतामढ़ी द्वारा एक पत्र जारी किया गया, जिसमें कुछ आरोप लगाए गए थे। उस समय विशाल समाचार ने इसे निराधार और निंदनीय ठहराते हुए प्रशासन के खिलाफ असफल साजिश करार दिया था।
अब, 15 अगस्त को जिला प्रशासन और संगठन के प्रतिनिधियों के बीच सौहार्दपूर्ण वार्ता हुई, जिसमें न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन ने स्वीकार किया कि वह पत्र गलतफहमी और मिसकम्युनिकेशन के कारण जारी हुआ था। परिणामस्वरूप, यह मामला आपसी समझ और सहमति से समाप्त कर दिया गया है।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सीतामढ़ी ने बताया —?
> “जिला प्रशासन ने हर स्तर पर मीडिया को पूर्ण सहयोग दिया और कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित की। यह आयोजन न केवल जिले बल्कि पूरे राज्य और देश के लिए गौरव का विषय है।”
जिले के युवा और कुशल जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय और उनकी टीम की तत्परता की पत्रकारों व आमजन ने जमकर सराहना की है। राज्य और केंद्र सरकार के संयुक्त प्रयास से सीतामढ़ी अब पर्यटन मानचित्र पर सशक्त पहचान बनाने की ओर अग्रसर है, जिससे स्थानीय रोजगार और समृद्धि में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।



