
पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा बथनाहा थाना का औचक निरीक्षण
रिपोर्ट: कुणाल किशोर सीतामढ़ी
सीतामढ़ी के बथनाहा में आज दिनांक 16.08.2025 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी श्री अमित रंजन द्वारा बथनाहा थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ–सफाई एवं समग्र व्यवस्था का अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के क्रम में विभिन्न पंजी जैसे— हाजत पंजी, मालखाना पंजी, अपराध पंजी, आगन्तुक पंजी आदि के संधारण की जाँच की गई तथा अभिलेखों को और बेहतर ढंग से संधारित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही लंबित कांडों की समीक्षा की गई एवं अनुसंधानकर्ताओं को समयबद्ध और निष्पक्ष अनुसंधान कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। महिला हेल्प डेस्क को सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा महिलाओं की शिकायतों पर संवेदनशीलता से कार्रवाई करने पर विशेष बल दिया गया।

इसके अतिरिक्त सीमा क्षेत्र एवं अन्य संवेदनशील इलाकों में गश्ती व्यवस्था को और मजबूत करने तथा आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए।



