सीतामढ़ी जिला प्रशासन का स्पष्टीकरण : जिले में बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं, केवल भूमि कटाव
सीतामढ़ी, कुणाल किशोर संवाददाता
सीतामढ़ी जिला अंतर्गत वर्तमान समय में किसी भी अंचल में बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 17 अगस्त 2025 को कुछ समाचार पत्रों/माध्यमों में बाढ़ से संबंधित जो खबरें प्रकाशित हुई थीं, वे तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक हैं।
प्रशासन के अनुसार—
1. अंचल सुप्पी के पंचायत बहुअरवा, मौजा–जमला पश्चिम में बागमती नदी के तेज बहाव से भूमि कटाव की स्थिति बनी है।
2. एहतियातन कई परिवार अपने घर व सामान को सुरक्षित स्थान पर ले गए हैं, किंतु कहीं भी बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है।
3. अब तक किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा बड़ी क्षति की सूचना नहीं है।
4. कटाव स्थल पर जिला प्रशासन की पूरी निगरानी है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग एवं संबंधित टीमें लगातार मौके पर डटी हैं और कटाव निरोधक कार्य कर रही हैं।
जिला प्रशासन की जनता से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन लगातार हालात पर नज़र रखे हुए है और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त है।



