पूणे

धार्मिक सद्भाव का उदाहरण : पैगंबर जयंती अब 8 सितंबर को

धार्मिक सद्भाव का उदाहरण : पैगंबर जयंती अब 8 सितंबर को

 

पुणे, मुस्लिम समाज के लिए महत्वपूर्ण हजरत मोहम्मद पैगंबर जयंती इस वर्ष 5 सितंबर को पड़ रही है। लेकिन उसी दिन गणेश विसर्जन होने के कारण धार्मिक सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने हेतु पुणे सीरत कमेटी ने बड़ा निर्णय लिया है। कमेटी ने घोषणा की है कि पैगंबर जयंती अब 8 सितंबर को मनाई जाएगी।

 

पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए सीरत कमेटी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस पहल से शहर में शांति और एकता का संदेश जाएगा।

 

आज पुलिस आयुक्तालय में सीरत कमेटी पदाधिकारियों और पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार, सहपुलिस आयुक्त रंजनकुमार शर्मा, पुलिस उपायुक्त भाजीभाकरे उपस्थित थे। वहीं सीरत कमेटी की ओर से मौलाना जमीरुद्दीन, रफिउद्दीन शेख, सिराज बागवान, आसिफ शेख, जावेद खान, आबिद सय्यद, अंसार पिंजारी और मौलाना खालिद निजामी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

सीरत कमेटी ने बताया कि 8 सितंबर को सुबह 9 बजे पारंपरिक मिराज जुलूस निकाला जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button