27 और 28 अगस्त को रखरखाव के लिए शिवसृष्टि रहेगी बंद
पुणे,: रखरखाव कार्य के चलते आगामी 27 और 28 अगस्त को शिवसृष्टि बंद रहेगी। इस संबंध में जानकारी शिवसृष्टि के प्रशासनिक अधिकारी अनिल पवार ने दी। महाराजा शिवछत्रपति प्रतिष्ठान की ओर से आंबेगांव बुद्रुक में स्थापित किए जा रहे शिवसृष्टि प्रकल्प में रखरखाव से संबंधित कुछ कार्य किए जाने हैं। इसी कारण इसे दो दिन बंद रखने का निर्णय लिया गया है। पवार ने बताया कि यह कार्य पूरा होने के बाद शिवसृष्टि 29 अगस्त से पूर्ववत दर्शकों के लिए खुली रहेगी।



