सीतामढ़ी

“सीतामढ़ी में 22 दिव्यांगजन संबल योजना के तहत बैट्री चालित ट्राईसाईकिल से लाभान्वित”

सीतामढ़ी में 22 दिव्यांगजन संबल योजना के तहत बैट्री चालित ट्राईसाईकिल से लाभान्वित”

जिलाधिकारी रिची पांडेय ने बुनियाद केन्द्र, डुमरा में हरी झंडी दिखाकर लाभुकों को किया रवाना” 

कुणाल किशोर सीतामढ़ी संवाददाता

सीतामढ़ी डुमरा में आज दिनांक 20.08.2025 को बुनियाद केन्द्र, डुमरा में संबल योजना अन्तर्गत जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय द्वारा 22 दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राईसाईकिल से लाभान्वित किया गया।

 

समाज कल्याण विभाग अन्तर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय द्वारा चलाई जा रही संबल योजना के तहत 60 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले वैसे चलन्त दिव्यांगजन जो रोजगार या पढ़ाई के उ‌द्देश्य से 3 कि०मी० या उससे अधिक की दूरी तय करते है, उन्हें बैट्री चालित ट्राईसाईकिल देने का प्रावधान है। वर्तमान में 22 लाभुकों को जिला पदाधिकारी द्वारा बैट्री चालित ट्राईसाईकिल वितरित किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा दिव्यांगजनों का मनोबल एवं आत्मविश्वास बढ़ाते हुए अधिक से अधिक लाभुकों तक इस योजना का लाभ पहुँचाने की बात कही गई। साथ ही यह भी निदेश दिया गया कि सीतामढ़ी जिले में प्रति पंचायत कम से कम एक लामुक का चयन किया जाए एवं इसके लिए अधिक से अधिक आवेदन कराने का निदेश दिया गया। मौके पर सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, सीतामढ़ी, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सीतामढ़ी एवं जिला प्रबंधक, बुनियाद केन्द्र ईकाई, डुमरा, सीतामढ़ी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button