
ट्रॉफी गौरव यात्रा का आयोजन 22 अगस्त को
सीतामढ़ी/ बिहार: राजगीर में आगामी हीरो एशिया कप 2025 हॉकी चैंपियनशिप के संदर्भ में ट्रॉफी गौरव यात्रा का आयोजन 22 अगस्त 2025 को किया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 11:00 बजे से डुमरा हवाई अड्डा मैदान में विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा।
उल्लेखनीय है कि 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक राजगीर की ऐतिहासिक धरती पर आठ देशों के हॉकी के महारथियों के बीच एशिया कप हॉकी चैंपियनशिप का महा मुकाबला होगा। इस आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है।
ट्रॉफी गौरव यात्रा के सफल आयोजन के मद्देनज़र जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), प्रभारी पदाधिकारी (गोपनीय प्रशाखा), जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता तथा अन्य संबंधित पदाधिकारियों व विभागों को समुचित जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि ट्रॉफी गौरव यात्रा के दौरान सुरक्षा, जनसहभागिता एवं प्रचार-प्रसार की सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँगी, ताकि यह आयोजन ऐतिहासिक और सफल बन सके।
—



