मऊगंज में गणेश चतुर्थी पर रहेगा स्थानीय अवकाश
विशाल समाचार संवाददाता
मऊगंज मऊगंज जिले में 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में वर्ष 2025 के लिए तीन स्थानीय अवकाशों की घोषणा की गई थी। जिसके अनुसार 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर तीसरा स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। घोषित किया गया स्थानीय अवकाश जिले के सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र के सभी शासकीय कार्यालयों तथा संस्थानों में प्रभावशील होगा। यह अवकाश जिले के कोषालय, उप कोषालय तथा बैंकों पर लागू नहीं होगा।


