
जिला सूचना अधिकारी पद पर युवराज पाटील ने कार्यभार संभाला
पुणे, (जिमाका समाचार सेवा): पुणे जिले के जिला सूचना अधिकारी के रूप में युवराज पाटील ने आज पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सूचना अधिकारी सचिन गाढवे ने उनका स्वागत किया।
श्री पाटील इससे पूर्व मंत्रालय में सहायक निदेशक, पुणे के प्रादेशिक सूचना कार्यालय में सहायक निदेशक तथा अकोला, वाशिम, सातारा, लातूर और जलगांव जिलों में जिला सूचना अधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं।
जिला सूचना कार्यालय शासन की विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं, उपक्रमों और विकास कार्यों की जानकारी नागरिकों तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम माना जाता है। शासन की नीतियों और जनहित के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से समाज तक पहुँचाने के लिए प्रयासरत रहने का संकल्प उन्होंने इस अवसर पर व्यक्त किया।
इस दौरान जिला सूचना कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।



