खेल

औरैया में ध्यानचंद जयंती पर खेलकूद प्रतियोगिताएं, युवाओं ने दिखाया जोश

औरैया में ध्यानचंद जयंती पर खेलकूद प्रतियोगिताएं, युवाओं ने दिखाया जोश

 

औरैया विशाल समाचार: विश्व प्रसिद्ध हॉकी जादूगर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर माय भारत युवा खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में जगन्नाथपुर हजारीपुर में खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर कबड्डी और 200 मीटर दौड़ की प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयप्रकाश दीक्षित ने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए माय भारत युवा खेल मंत्रालय विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम कर रहा है। युवाओं को चाहिए कि वे अपनी प्रतिभा को पहचानकर उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को ऐसे कार्यक्रमों से मार्गदर्शन मिलेगा। युवा देश का भविष्य हैं, इनके द्वारा ही देश का नाम और मान बढ़ता है। “युवा बढ़ेगा तो देश बढ़ेगा,” उन्होंने कहा।

 

माय भारत उपनिदेशक अनवर वारसी ने बताया कि युवा उत्थान के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ध्यानचंद जैसे महान खिलाड़ियों के पदचिन्हों पर चलकर ही युवा अपना उज्ज्वल भविष्य बना सकते हैं। वहीं, कार्यक्रम के संचालक योगाचार्य अजय राजपूत ने कहा कि युवा उत्थान ही देश का उत्थान है।

प्रतियोगिताओं के परिणाम में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वालों में ऋषभ, अर्पित, नैतिक, आशीष, संजीव, अरविंद, प्रवेश, विनीत, अंकित, विवेक, आशीष और राजेंद्र पाल शामिल रहे। द्वितीय स्थान गोलू की टीम ने प्राप्त किया, जिसमें सौरभ, आलोक, राघवेंद्र, अभिषेक, आकाश, लवकुश, नैतिक, आशीष, अरविंद, प्रवेश और मोनू शामिल थे।

200 मीटर दौड़ में आकाश ने प्रथम स्थान, ऋषभ ने द्वितीय स्थान और राघवेंद्र पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उपनिदेशक अनवर वारसी ने विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

 

इस अवसर पर आदर्श, देवेंद्र, विशाल, विश्वनाथ, शिवानी, शिवम, आकाश, विशाल, छुना सिंह सहित तमाम युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य अजय राजपूत ने किया।

कार्यक्रम के अंत में स्वर्गीय पीटीआई लाल सिंह के पुत्र नीरज राजपूत के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजा सिंह राजपूत, जबर सिंह, एवरन सिंह, महावीर सिंह, सत्यम सिंह, उत्तम सिंह, ओम जी, प्रदीप, ज्ञान सिंह, सतेंद्र सिंह और सतबीर सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button