
सोनबरसा में सड़क दुर्घटना में कपड़ा व्यावसायिक की हुई मौत।
कुणाल किशोर सीतामढ़ी
सीतामढ़ी : सोनबरसा थाना क्षेत्र के चिलरा गांव एनएच 22 वीणा उत्सव पैलेस के समीप बाइक दुर्घटना में एक कपड़ा व्यवसायी की मौत हो गई.जानकारी के अनुसार प्रखण्ड मुख्यालय सोनबरसा बाजार निवासी मोहन साह के पुत्र मनोज कुमार गुप्ता अपने बाइक से सीतामढ़ी जा रहे थे.जंहा बकरी को बचाने के चक्कर उनकी बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गई .जिससे गंभीर रुप से घायल हो घायल मनोज को चिलरा गांव के मोहम्मद जालिम धोबी ने पहचानते हुए ई रिक्शा से उपचार हेतु सीतामढ़ी सदर बेहतर इलाज हेतु भेज दिया गया और ग्रामीण चिलरा गांव द्वारा परिजनों को सूचना दी जहां परिजनों के द्वारा बताया गया कि उपचार के क्रम में ही मनोज की मौत हो गई.घटना के बाद पत्नी अनिता गुप्ता समेत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.मृतक कपड़ा व्यवसायी थे.उनके दो पुत्र कुणाल एवं विशाल है. घटना की खबर पर क्षेत्रीय विधायक गायत्री देवी पूर्व विधायक राम नरेश यादव जिला पार्षद इन्दु देवी पूर्व बीडीओ घनश्याम महतो पंचायत के मुखिया नितु कुमारी मुखिया प्रतिनिधि तरुण कुमार समाजसेवी अनील ठाकुर श्याम बाबु गुप्ता ,संजय गुप्ता,रत्न कुमार गुप्ता ,योगेन्द्र प्रसाद ,संजय गुप्ता ,मुन्ना प्रसाद यादव,रविन्द्र महतो ,चंदन गुप्ता ,प्रमोद महतो ,प्रवीण महतो ,संजीव महतो सहित बड़ी संख्या में लोग गहरा दुख व्यक्त किया ।



