इटावा

विद्यालय परिवहन सुरक्षा व सड़क सुरक्षा पर महत्वपूर्ण बैठक

विद्यालय परिवहन सुरक्षा व सड़क सुरक्षा पर महत्वपूर्ण बैठक

विशाल समाचार संवाददाता इटावा

इटावा,: सड़क सुरक्षा/विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक मा0 विधायक सदर श्रीमती सरिता भदौरिया एवं जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आहूति की गई।

 

बैठक के दौरान मा0 विधायक जी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के सभी विद्यालयों के बाहर बैरीकेटिंग / रम्बल स्ट्रिप आदि सड़क सुरक्षा मानकों को लगवाया जाये, स्कूल वाहनों में सी.एन.जी. का प्रयोग करने वाले वाहनों को विशेष सावधानी व सुरक्षा के साथ संचालित करने के निर्देश दिये, वाहन चालकों/परिचालकों का स-समय चरित्र सत्यापन कराने हेतु सम्बन्धित स्कूल संचालकों को निर्देशित किया साथ ही हेल्मेट के प्रयोग को स्कूलों में प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता के माध्यम से बढ़ावा देने के लिये कहा। उन्होंने स्कूल संचालकों के साथ एक बैठक आयोजित करने के निर्देशित किया, वाहनों की समय पर फिटनेस कराने हेतु कहा साथ ही कहा कि स्कूल / कालेजों में परिवहन सुरक्षा समिति के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जाये, स्कूल बस में साइड गार्ड का प्रयोग सही से किया जाये, स्कूल वाहन ओवरस्पीड में संचालित न किये जायें, स्कूल वाहन चालकों/परिचालकों की चैंकिग सम्बन्धित विद्यालय / कालेज प्रबन्धक / विद्यालय प्रशासन इस उददेश्य से करायें कि वे शराब के नशें में न हो, सभी स्कूल/कालेजों में मानक के अनुसार अग्निशमन यन्त्र रखे (कालेज एवं वाहनों में) जायें, स्कूल/कालेजों के पास चित्रात्मक (जैसे-स्कूली छात्र पीठ पर बस्ता लेकर दौड़ रहा / रहे हैं।) साइनबोर्ड / पेन्टिंग लगवाई / कराई जाये जिससे कि वाहन चालकों को वाहन चलाते समय ज्ञात रहे कि आगे स्कूल है व स्कूली छात्र/छात्राये जा रहे हैं। स्कूली छात्र/छात्राओं को सुरक्षित मानकों वाले स्कूल वाहनों में ही स्कूल / कालेज संचालक आने के लिये अभिभावकों को प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाओं नियंत्रण के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय सूचना केंद्र निक तथा आईआईटी मद्रास के सहयोग से iRAD मोबाइल एप एंड Web एप तैयार किया है। जिसमें पुलिस विभाग परिवहन विभाग लोक निर्माण विभाग ,NH, चिकित्सा विभाग आदि विभाग सम्मिलित है , जिसमें रोल आउट मैनेजर धर्मेंद्र कुमार द्वारा बताया गया की सभी स्टेकहोल्डर के अधिकारियों व कर्मचारियों को iRAD प्रशिक्षण समय-समय पर दिया जाता है। पुलिस विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं का विवरण दुर्घटना के तत्काल उपरांत दुर्घटना स्थल पर से ही iRAD मोबाइल ऐप पर दर्ज किया जाता हैं IRAD App के माध्यम से चिन्हित नए ब्लैक स्पॉट की समीक्षा कर संबंधित विभाग द्वारा कार्रवाई की जाती है।

 

बैठक के दौरान सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रदीप कुमार, आयुषी सिंह पुलिस उपाधीक्षक, डा० श्यामपाल सिंह नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा, डा० राजेश कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, श्री डा० मुकेश यादव प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक, विवेक सिंह यात्रीकर / मालकर अधिकारी, परिवहन कार्यालय, सूबेदार सिंह टी.एस.आई. विवेक यादव अध्यक्ष सी.बी.एस.ई. विद्यालय एसोसियेशन सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण एवं जनपद के स्कूल/कालेजो के प्रबन्धक / प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button