सीतामढ़ी

जिलाधिकारी रिची पांडेय ने आठ विधानसभा क्षेत्रों में हुए कार्यों की दी जानकारी

निर्वाचक सूची प्रेक्षक राजकुमार ने तिरहुत प्रमंडल में की समीक्षा बैठक

विशेष गहन पुनरीक्षण—2025 : निर्वाचक सूची प्रेक्षक ने जिला अधिकारियों संग की चर्चा

जिलाधिकारी रिची पांडेय ने आठ विधानसभा क्षेत्रों में हुए कार्यों की दी जानकारी

विशाल समाचार संवाददाता 

निर्वाचक सूची प्रेक्षक —सह— आयुक्त ,तिरहुत प्रमंडल श्री राजकुमार के प्रथम भ्रमण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक निबंधन अधिकारियों एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ आज विमर्श सभा कक्ष में बैठक की गई। जिलाधिकारी श्री रिची पांडे के द्वारा जिले के आठ विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण— 2025 में पिछले दो माह में किए गए कार्यों से अवगत कराया गया।साथ ही दावा— आपत्ति,प्रपत्र—6, 7 ,8 के संबंध में भी जानकारी दी गई।कार्यों से अवगत कराया गया। इस मौके पर आयुक्त द्वारा उपस्थित सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य में उनके सुझाव एवं समस्याओं को सुना जिसका बारी-बारी से सभी ई आर ओ को समाधान करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में फाइनल मतदाता सूची प्रकाशन में योग्य मतदाता का नाम नहीं छूटे।उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी शिकायत पर अविलंब कार्रवाई करना सुनिश्चित करें ।इसके साथ ही आयुक्त महोदय ने सभी विधानसभा क्षेत्र में जेंडर रेशियों बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्र में वैसे पांच मतदान केंद्रों को चिन्हित करें जहां मतदान का प्रतिशत लोएस्ट रहा है। उन संबंधित मतदान केंद्रों पर स्वीप के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी निर्वाचक निबंधन अधिकारी अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों का लगातार विजिट करें ।साथ ही मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की सुनिश्चित करने के दिशा में प्रभावी कार्य करें। उन्होंने सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि बी एल ए को भी इस कार्य में इंवॉल्व करें। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण के प्रगति एवं स्थानीय स्तर पर उठाई गई समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

 

इसके अलावा आयुक्त महोदय द्वारा जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री रिची पांडेय,सभी आठ विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, डीपीआरओ कमल सिंह के साथ जनता दल यूनाइटेड के जिला महासचिव श्री सुदेश कुमार शाही ,राष्ट्रीय जनता दल सीतामढ़ी के राजीव कुमार, इंडियन नेशनल कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रमोद कुमार नील, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट) के जिला सचिव देवेंद्र प्रसाद यादव ,भारतीय जनता पार्टी सीतामढ़ी के प्रदेश कार्यकारणी समिति सदस्य अरुण कुमार गोप, बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सहदेव राम, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिला प्रधान महासचिव मोहम्मद संजीर आलम मंसूरी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट )के जिला सचिव नेयाज अहमद सिद्दीकी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button