जिला स्तरीय वन अधिकार समिति के गठन का प्रस्ताव
मऊगंज विशाल समाचार: कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन से अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वन निवासी अधिनियम के तहत जिला स्तरीय वन अधिकार समिति के गठन का प्रस्ताव दिया है। कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति के सदस्य के तौर पर वनमण्डलाधिकारी, बवोल प्रसाद कोल, श्रीमती अनीता सिंह एवं श्रीमती बूटी कोल को शामिल किया गया है। समिति के सदस्य सचिव जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग होंगे
।


