वरिष्ठ पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाले वकीलों को सज़ा – पत्रकार एकता की जीत
इंदौर,: 16 साल पुराने पत्रकार पर जानलेवा हमले के मामले में इंदौर जिला अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने चार वकीलों को 7-7 साल की सजा और एक वकील को 3 साल की सजा सुनाई है।
यह हमला वर्ष 2009 में वरिष्ठ पत्रकार पर हुआ था, जिसमें न्याय की लड़ाई लंबी खिंच गई। आखिरकार पत्रकार जगत की उम्मीदों को ताकत देते हुए अदालत ने सख्त कदम उठाया।
भारतीय मीडिया परिषद ने इस आदेश का स्वागत किया है और कहा है कि इससे पत्रकारों पर हो रहे अत्याचारों पर अंकुश लगेगा। परिषद ने कहा कि न्यायपालिका पर लोगों का भरोसा और मज़बूत होगा।
पीड़ित पक्ष और पत्रकार संगठनों ने भी फैसले का स्वागत किया और इसे पत्रकार सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम बताया है।
✍️ विशाल समाचार का संपादकीय दृष्टिकोण
यह फैसला सिर्फ एक पत्रकार की जीत नहीं, बल्कि पूरे चौथे स्तंभ की जीत है। देर से ही सही, लेकिन न्याय ने साबित कर दिया कि लोकतंत्र में कलम पर हमले करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अब ज़रूरत है कि सरकार और प्रशासन पत्रकार सुरक्षा कानून को मज़बूती से लागू करें, ताकि ऐसे हमले भविष्य में दोहराए न जाएं।
पत्रकार एकता जिंदाबाद।


