पूणे

छठी सब-जूनियर जिला योगासन प्रतियोगिता ध्रुव ग्लोबल स्कूल की शानदार सफलता ,पेयर्स विभाग में स्वर्ण पदक

छठी सब-जूनियर जिला योगासन प्रतियोगिता ध्रुव ग्लोबल स्कूल की शानदार सफलता ,पेयर्स विभाग में स्वर्ण पदक

 

पुणे: नांदे की ध्रुव ग्लोबल स्कूल, ने हाल ही में उंद्री स्थित ध्रुव ग्लोबल स्कूल, द्वारा आयोजित छठी जिला योगासन प्रतियोगिता के सब-जूनियर वर्ग में शानदार सफलता हासिल की.

इसमें मेधांश बद्रीनाथ बहादुर और निधीश योगेश तारलकर ने लयबद्ध जोड़ी वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया. इसके अलावा इस जोड़ी ने कलात्मक खेल वर्ग में रजत पदक हासिल किया. इसी स्कूल के खिलाड़ियों ने दो और रजत पदक भी जीते.

 

लयबद्ध योगासन जोड़ी वर्ग में मेधांश बद्रीनाथ बहादुर और निधीश योगेश तारलकर ने अद्भुत रचना प्रस्तुत करते हुए सही समन्वय स्थापित किया, जिसके कारण उन्हें स्वर्ण पदक मिला. इस जोड़ी ने कलात्मक वर्ग में भी उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत करके रजत पदक जीता. लयबद्ध योग युगल वर्ग में अस्मी अमेय जोशी और इशानी बाहेती ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया.

 

इस प्रतियोगिता के बैक बेंड व्यक्तिगत वर्ग में अद्विका जाधव ने रजत पदक जीता. लेग बैलेंस व्यक्तिगत वर्ग में ध्रुव स्कूल की रेवा भिसे ने चौथा स्थान प्राप्त किया. खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन के लिए ध्रुव ग्लोबल स्कूल के निदेशक यशवर्धन मालपानी और प्रधानाचार्य संगीता राउतजी ने सभी खिलाड़ियों की प्रशंसा की. साथ ही कहा कि, “इन खिलाड़ियों ने अपनी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा के साथ-साथ स्कूल का नाम भी ऊँचा किया है।. हमें उनके प्रदर्शन पर बहुत गर्व है.”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button