पूणे

3 जुलाई की रिपोर्ट का असर : रैंकिंग प्रक्रिया में बदलाव की

3 जुलाई की रिपोर्ट का असर : रैंकिंग प्रक्रिया में बदलाव की पहल

 

पुणे | विशाल समाचार

 

3 जुलाई 2025 को विशाल समाचार में प्रकाशित डॉ. तुषार निकाळजे के बयान—“शैक्षणिक संस्थाओं की रैंकिंग प्रक्रिया में बदलाव की आवश्यकता”—का असर अब दिखाई देने लगा है।

 

रिपोर्ट सामने आने के बाद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) और राष्ट्रीय उच्च शिक्षा मूल्यांकन परिषद (NAAC) ने आंतरिक समीक्षा बैठकें शुरू की हैं। सूत्रों के मुताबिक, रैंकिंग के पुराने मापदंडों की समीक्षा कर नई रूपरेखा बनाने की प्रक्रिया पर चर्चा हो रही है।

 

इस खबर के बाद शिक्षाविदों, शोधार्थियों और छात्र संगठनों ने भी अपनी राय सार्वजनिक रूप से रखी है। उनका मानना है कि संस्थाओं की वास्तविक स्थिति और जमीनी हालात को शामिल किए बिना रैंकिंग देना भ्रामक साबित हो रहा था। अब इस पर गंभीरता से विचार शुरू हुआ है।

 

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि रैंकिंग के मानक समयानुकूल बदले गए तो इससे न केवल शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी बल्कि छात्रों को भी सही मार्गदर्शन मिल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button