पूणेमहाराष्ट्रशिक्षा

चलवादी शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों का दसवीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

चलवादी शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों का दसवीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

 

पुणे इंटरनॅशनल स्कूल एवं विश्वभारती विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट

 

मयूर गव्हाणे और आरोही धेंडे ने विद्यालय में प्राप्त किया प्रथम स्थान

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: पुणे महाराष्ट्र 

पुणे,। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही विद्यानगर स्थित चलवादी शिक्षण संस्थान में खुशी का माहौल देखने को मिला। संस्थान के अंतर्गत संचालित पुणे इंटरनॅशनल स्कूल एंड जूनियर कॉलेज तथा विश्वभारती माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता की नई मिसाल कायम की है।

 

पुणे इंटरनॅशनल स्कूल एंड जूनियर कॉलेज का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी उल्लेखनीय रहा। विद्यालय के छात्र मयूर गव्हाणे ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। जानवी नवगिरे ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अरुण प्रजापती ने 80.20 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

वहीं, विश्वभारती माध्यमिक विद्यालय की छात्रा आरोही धेंडे ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। बबलू राठोड ने 76 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा मल्लिका चलवादी ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

इस शानदार सफलता पर चलवादी शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष डॉ. हुलगेश चलवादी ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में विद्यार्थियों ने मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। ग्रामीण एवं निमशहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों में अपार प्रतिभा मौजूद है, आवश्यकता केवल उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर देने की है। संस्थान लगातार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहा है।

 

संस्थान की उपाध्यक्ष एडवोकेट रेणुका चलवादी तथा सामाजिक कार्यकर्ता स्वप्नील शिर्के ने भी सफल विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को लेकर विद्यानगर परिसर में हर्ष का वातावरण है तथा विभिन्न स्तरों से विद्यार्थियों की सराहना की जा रही है।

 

विद्यार्थियों की सफलता में पुणे इंटरनॅशनल स्कूल की प्राचार्या स्मिता लोंढे, व्यवस्थापिका सायली शिंदे, उपप्राचार्या अश्विनी मोहिते तथा विश्वभारती विद्यालय के मुख्याध्यापक विजय गायकवाड का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इसके अलावा शिक्षिका ललिता धावणे, शिल्पा गायधने, तरन्नुम शेख, प्रमिला जाधव, रूपाली कचरे तथा शिक्षक बाळासाहेब इमडे, किशोरी फुलसुंदर, नंदा सातपुते, ज्योती शेलकांदे और सुवर्णा गायकवाड सहित समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी वर्ग ने विद्यार्थियों की तैयारी के लिए वर्षभर अथक परिश्रम किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button