
जिले में कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, नामांकन बढ़ाने पर जोर
सीतामढ़ी |विशाल समाचार
जिलाधिकारी रिची पांडे की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आत्मा, KVK, PMKK, जीविका, जन शिक्षण संस्थान एवं कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।
समीक्षा में पाया गया कि कुशल युवा कार्यक्रम में जिले की रैंकिंग में गिरावट आई है। विशेषकर सोनवर्षा और परिहार प्रखंड में नामांकन की स्थिति कमजोर पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने दोनों केंद्रों से स्पष्टीकरण मांगा और नामांकन बढ़ाने के लिए सभी केंद्रों को स्कूलों से टैग करने एवं शिक्षा विभाग को सहयोग देने का निर्देश दिया।
इसके अलावा आकांक्षी जिला योजना के तहत Solar PV Installation और Plumber General Job Role में रोजगारपरक प्रशिक्षण का प्रस्ताव रखा गया। जिलाधिकारी ने जिला नियोजन पदाधिकारी को निर्देशित किया कि जिले के सभी विभागों से कुशल, अर्धकुशल और अकुशल कारीगरों की आवश्यकता का विवरण एकत्र किया जाए।



