सीतामढ़ी

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ

 

सीतामढ़ी |विशाल समाचार 

 

सीतामढ़ी में आज दिनांक 07 सितम्बर 2025 को माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना” का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सीतामढ़ी परिचर्चा सभागार से किया गया, जिसमें जीविका की लगभग 300 दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

इस योजना का मुख्य उद्देश्य जीविका दीदियों को स्वरोजगार से जोड़ना तथा उनके लिए आवेदन प्राप्त करना है। इसके तहत सरकार द्वारा जीविका से जुड़ी प्रत्येक महिला को ₹10,000 की पूंजी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे स्थानीय स्तर पर रोजगार प्रारंभ कर सकें। उनके स्वरोजगार का आकलन करने के उपरांत ₹200000 एक मुश्त सहायता राशि दी जाएगी।

 

जो महिलाएँ अभी तक जीविका से नहीं जुड़ी हैं, वे भी फॉर्म भरकर जीविका से जुड़ सकती हैं और इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं। आवेदन हेतु सभी प्रकार के फॉर्म एवं आवश्यक जानकारी जीविका के ग्राम संगठन स्तर पर निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

आज सीतामढ़ी जिले के 1407 ग्राम संगठनों में इस योजना के अंतर्गत आवेदन शिविरों की शुरुआत कर दी गई है। अगले कुछ दिनों में सभी ग्राम संगठनों में यह शिविर शुरू हो जाएगा । डीपीएम जीविका ने बताया कि आज 58795 सदस्यों के द्वारा फॉर्म भर दिए गए।इन शिविरों के माध्यम से सभी इच्छुक महिलाओं के आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। विशेष व्यवस्था उन महिलाओं के लिए भी की गई है जो अब तक जीविका से नहीं जुड़ी हैं।

 

योजना से संबंधित जागरूकता सुनिश्चित करने हेतु सभी प्रखंडों में प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं ताकि प्रत्येक पात्र महिला तक इस योजना की जानकारी पहुँच सके।

 

जिलाधिकारी ने इस मौके पर कहा कि यह योजना महिलाओं के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी ।उन्होंने कहा कि लंबे समय से महिलाएं घरेलू कार्य तक ही सीमित रही है लेकिन अब समय बदल रहा है। सरकार चाहती है कि महिलाएं भी व्यापार, उद्योग एवं सेवा क्षेत्र में आगे आएं और अपने हुनर के माध्यम से रोजगार सृजन करें। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को सरकार द्वारा वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी ताकि वे अपना छोटा-मोटा उद्योग ,दुकान ,सेवा केंद्र या अन्य उद्यम शुरू कर सके।उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना किसी भी समाज की प्रगति अधूरी है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना न केवल महिलाओं के लिए एक अवसर है बल्कि यह पूरे परिवार एवं समाज के लिए विकास की नई राह खोलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button