रीवा

मुख्यमंत्री ने हितलाभ का किया वितरण

मुख्यमंत्री ने हितलाभ का किया वितरण

रीवा | विशाल समाचार 

रीवा . देवतालाब में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागों के लाभांवित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना की हितग्राही मानवी गुप्ता व कुकाव्या भारती को प्रमाण पत्र सौंपे। मुख्यमंत्री ने मनरेगा अन्तर्गत एक बगिया माँ के नाम योजनान्तर्गत उर्मिला शर्मा व ममता विश्वकर्मा को हितलाभ का वितरण किया। उन्होंने कक्षा 10वीं में प्रदेश स्तर पर उच्चतम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को तथा स्नातक संकाय में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को मेधावी छात्र योजना के तहत पुरस्कृत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना, अनुग्रह सहायता राशि तथा दिव्यांग शिक्षा सहायता के तहत हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button