इटावा

मात्र 12 घंटे में अपहरण की झूठी सूचना का पर्दाफाश

मात्र 12 घंटे में अपहरण की झूठी सूचना का पर्दाफाश

षड्यंत्र रचने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, एसएसपी के निर्देशन में पुलिस की बड़ी सफलता

इटावा| विशाल समाचार 

इटावा में दिनांक 06 सितम्बर को थाना बकेवर में दी गई अपहरण की सूचना को इटावा पुलिस ने मात्र 12 घंटे में ही झूठा साबित कर दिया। पुलिस ने षड्यंत्र रचने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर एसओजी, सर्विलांस टीम और थाना बकेवर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। जांच में खुलासा हुआ कि भरथना क्षेत्र के पेट्रोल पंप मालिक सतेन्द्र पाल पर तेल सप्लाई का लगभग ₹5,00,000 बकाया था और वह ऑनलाइन गेमिंग में 3-4 लाख रुपये भी हार चुका था। इस आर्थिक दबाव से बचने के लिए उसने स्वयं अपने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी और अपने रिश्तेदार के माध्यम से पुलिस को असत्य व भ्रामक सूचना दिलवाई।

पुलिस ने आरोपी सतेन्द्र पाल पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम गोपियापुरा, थाना भरथना, उम्र लगभग 30 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक ब्रेजा कार (UP 75 AL 7874) बरामद की गई है। थाना बकेवर पर धारा 217 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम:

थाना बकेवर: थानाध्यक्ष विपिन मलिक, उ0नि0 विनीत पाण्डेय, हे0का0 गजेन्द्र सिंह, हे0का0 रवि अवस्थी, का0 अपिल।

एसओजी/सर्विलांस: उ0नि0 बेचन कुमार सिंह प्रभारी एसओजी, उ0नि0 नागेन्द्र चौधरी प्रभारी सर्विलांस मय टीम।

पुलिस की अपील:

आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की झूठी व भ्रामक सूचना न दें। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

📞 पुलिस कंट्रोल रूम इटावा: 100 / 112

📞 हेल्पलाइन नंबर: 05688-254500

📱 व्हाट्सएप नंबर: 9454402853

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button