पूणे

१२वां भारतरत्न पं. भीमसेन जोशी संगीत महोत्सव

१२वां भारतरत्न पं. भीमसेन जोशी संगीत महोत्सव

१२ से १४ सितंबर, औंध – पं. राजेंद्र कुलकर्णी होंगे सम्मानित

 

पुणे, : गुरुकुल कलाश्री संगीत मंडल और द औंध सोशल फाउंडेशन के संयुक्त विद्यमान से १२ से १४ सितंबर तक औंध स्थित भारतरत्न पं. भीमसेन जोशी रंगमंदिर में १२वां भारत­रत्न पं. भीमसेन जोशी संगीत महोत्सव आयोजित किया जाएगा। महोत्सव प्रतिदिन शाम ५ से रात १० बजे तक चलेगा और प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

 

आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष का भारत­रत्न पं. भीमसेन जोशी पुरस्कार बेलगाम के प्रख्यात बांसुरीवादक पं. राजेंद्र कुलकर्णी को प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान महोत्सव के अंतिम दिन (१४ सितंबर) दिया जाएगा।

तीन दिवसीय कार्यक्रम

१२ सितंबर : उद्घाटन विराज जोशी (गायन)। बांसुरी वादन पं. प्रवीण गोडखिंडी। समापन रोंकिनी गुप्ता (गायन)।

१३ सितंबर : पं. सुधाकर चव्हाण (गायन), पद्मश्री पं. विजय घाटे (एकल तबला वादन), समापन पं. राम देशपांडे (गायन)।

१४ सितंबर : आरती नायक (गायन)। समापन प्रस्तुति शर्वरी जमेनीस (कथक नृत्य) और निखिल फाटक (तबला) द्वारा “कथक-तबला का मिलाप”।

पूरे महोत्सव में संवादिनी, तबला, गायनसाथ और पखवाज पर अनेक कलाकार संगत करेंगे। निवेदन आकाश थिटे करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button