सीतामढ़ी

सुप्पी के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मनाई गई गोदभराई

सुप्पी के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मनाई गई गोदभराई

सीतामढ़ी|विशाल समाचार 

सुप्पी में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित कर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई का आयोजन हर महीने के 7 तारीख को आयोजित किया जाता है। पिरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीड दुर्गा प्रसाद सिंह द्वारा सुप्पी के मनियारी ग्राम के आंगनवाड़ी केंद्र 19 पर सहयोगामक अवलोकन किया गया, इस दौरान महिला पर्यवेक्षिका श्रीमति प्रभा पुष्पम भी मौजूद रहीं।आंगनवाड़ी केंद्र के पोषक क्षेत्र के गर्भवती महिलाओ को गर्भावस्था में माता एवं शिशु के बेहतर स्वास्थ्य एवं प्रसव के दौरान होने वाली संभावित जटिलताओं में कमी लाने के लिए, बेहतर देखभाल व पोषण पर विशेष ध्यान देने पर विस्तृत रूप से जानकारी दी | उपस्थित महिलाओं को बताया कि गर्भ के दौरान शरीर को अधिक पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं के आहार में प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट के साथ वसा की भी संतुलित मात्रा का होना जरूरी होता है। इस कमी को पूरा करने के लिए हरी साग- सब्जी, अंडा, मछली सतरंगी फल, दाल, सूखे मेवे,मरुआ एवं दूध का सेवन अति महत्वपूर्ण है ।

 

जिसे आवश्यक पोषक तत्वों की आपूर्ति आसानी से की जा सकती है। साथ ही खून की कमी को पूरा करने के लिए गर्भवती महिलाओं को बच्चे को जन्म देने से पहले व बाद में 180 आयरन की गोलियां लेने की सलाह दी। मौके पर आंगनवाड़ी सेविका रंभा देवी, ए एन एम सुशीला देवी, गांधी फेलो अनामिका सिंह आशा रागिनी देवी, चार गर्भवती महिलायें समेत जीविका समूह की सदस्य तथा ग्रामीण आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button