
“कुर्ला टू वेंगुर्ला” का दमदार ट्रेलर लॉन्च – 19 सितम्बर से सिनेमाघरों में
पुणे | विशाल समाचार
ग्रामीण इलाकों में युवाओं की शादी टलने जैसी संवेदनशील समस्या को हल्के-फुल्के अंदाज़ में पेश करने वाली फिल्म “कुर्ला टू वेंगुर्ला” का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। विजय कलमकर निर्देशित यह फिल्म 19 सितम्बर को पूरे महाराष्ट्र और देशभर में प्रदर्शित होगी।
फिल्म की कहानी गांव के युवाओं की अधूरी शादियों, शहर और गांव के बीच की दूरी और उससे जुड़े सामाजिक पहलुओं पर आधारित है। इसे मनोरंजक तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिसमें मालवणी बोली का तड़का भी है। गंभीर विषय पर हास्य और भावनाओं का संतुलित मेल दर्शकों को पूरे परिवार के साथ मनोरंजन का अनुभव देगा।
फिल्म का निर्माण सिने कथा कीर्तन, चंद्रभागा स्टूडियोज और एम. वी. शरतचंद्र ने किया है। निर्माता अमरजीत आमले, विजय कलमकर, चारुदत्त सोमण, नयना सोनावणे, अविनाश सोनावणे और एम. वी. शरतचंद्र हैं। पटकथा, कहानी और संवाद लेखन अमरजीत आमले ने किया है जबकि निर्देशन विजय कलमकर ने संभाला है।
फिल्म की दमदार स्टारकास्ट में वीणा जामकर, प्रल्हाद कुडतरकर, वैभव मांगले, सुनील तावड़े, स्वानंदी टिकेकर, साईंकित कामत शामिल हैं। इसके साथ ही अमेय परब, शेखर बेटकर और अनघा राणे जैसे नए कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
छायांकन रंगनाथ बाबू गोगीनेनी ने किया है। संकलन विजय कलमकर का है, जबकि ध्वनि आरेखन अविनाश सोनावणे ने किया है। गीत चंचल काळे और अमरजीत आमले ने लिखे हैं, संगीत निर्देशन अक्षय खोत का है। फिल्म के वितरक पिकल एंटरटेनमेंट होंगे।

