पूणे

पुणे शहर उपाध्यक्ष पद पर अयूब जहागीरदार की नियुक्ति

पुणे शहर उपाध्यक्ष पद पर अयूब जहागीरदार की नियुक्ति

पुणे| विशाल समाचार 

पुणे : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय रामदास आठवले के आदेशानुसार पुणे शहर उपाध्यक्ष पद पर अयूब जहागीरदार की नियुक्ति की गई है। पार्टी के शहराध्यक्ष संजय सोनवणे ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव बालासाहेब जानराव, परशुराम वाडेकर, अशोक कांबले, अशोक शिरोळे, शैलेंद्र चव्हाण, मोहन जगताप, बाबूराव घाडगे, महेंद्र कांबले, वसंत बनसोडे, महिपाल वाघमारे, बसवराज गायकवाड, शाम सदाफुले और वीरेन साठे सहित अनेक प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

पुणे शहर उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद अयूब जहागीरदार ने केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

इस नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होगी और शहर स्तर पर पार्टी की पकड़ और अधिक मजबूत होगी। साथ ही अयूब जहागीरदार संगठनात्मक कार्यों को और प्रभावी बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएँगे, ऐसा विश्वास व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button