विशाल समाचार की खबर का बड़ा असर
पुणे से 6 सितंबर 2025 को विशाल समाचार ने “शैक्षणिक संस्थाओं की रैंकिंग पर गंभीर सवाल” शीर्षक से विशेष रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इस रिपोर्ट में राष्ट्रीय रैंकिंग में आई भारी गड़बड़ियों, भ्रष्टाचार, अनुदानों के दुरुपयोग, अपात्र अधिकारियों की पदोन्नति और छात्रों पर बढ़ते बोझ जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर किया गया था। हमारी पड़ताल में यह भी सामने आया था कि कई विश्वविद्यालयों की पीछेहाट हुई है, जिससे छात्रों और अभिभावकों में गहरी नाराज़गी है।
इस खबर का बड़ा असर हुआ। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने तुरंत संज्ञान लेते हुए महाराष्ट्र के सभी कुलगुरुओं और प्रमुख शैक्षणिक संस्थाओं की आपात बैठक बुलाई। बैठक में राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) में आई गिरावट पर गंभीर चर्चा हुई और मंत्रालय ने सभी विश्वविद्यालयों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएँ।
यह साबित करता है कि जब पत्रकारिता ईमानदारी से की जाती है, तो उसका असर सीधे सत्ता और प्रशासन तक पहुँचता है। विशाल समाचार आगे भी जनता और शिक्षा जगत से जुड़े सवालों को निर्भीकता से उठाता रहेगा।

