खेलपूणे

स्पोर्ट्सविस्टा फाउंडेशन की पहल : टेबल टेनिस खिलाड़ियों को मासिक शिष्यवृत्ति

स्पोर्ट्सविस्टा फाउंडेशन की पहल : टेबल टेनिस खिलाड़ियों को मासिक शिष्यवृत्ति

 

पुणे, : खेलों में प्रतिभा निखारने के लिए केवल मेहनत और मार्गदर्शन ही नहीं, बल्कि आर्थिक सहयोग भी उतना ही आवश्यक है। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए पुणे स्थित स्पोर्ट्सविस्टा फाउंडेशन ने 10 से 16 वर्ष आयु वर्ग के जरूरतमंद और उभरते टेबल टेनिस खिलाड़ियों के लिए मासिक शिष्यवृत्ति योजना शुरू की है।

 

पीवाईसी हिंदू जिमखाना, पुणे में आयोजित पत्रकार परिषद में शिवछत्रपति पुरस्कार विजेता व पूर्व अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी सुनील बाबरस ने योजना की जानकारी दी। इस अवसर पर अनिकेत कोपरकर (राष्ट्रीय चयन समिति सदस्य) और सुजाता बाबरस (पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी) उपस्थित रहीं।

 

शिष्यवृत्ति योजना के पहले लाभार्थियों के रूप में कोलकाता की अंकोलिका चक्रवर्ती और श्रीओश्री चक्रवर्ती का चयन किया गया है।

 

अंकोलिका (15 वर्ष) भारत में अपने वर्ग में प्रथम तथा विश्व की शीर्ष 20 खिलाड़ियों में शामिल हैं। आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आने वाली अंकोलिका का सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष 5 में पहुँचना है।

 

श्रीओश्री (13 वर्ष) इस समय भारत में अपने आयु वर्ग में पहले स्थान पर हैं और सौम्यदीप रॉय के मार्गदर्शन में कोलकाता की डी.डी.एस.पी. अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं।

 

 

सुनील बाबरस ने कहा कि इस योजना के तहत खिलाड़ियों को प्रतिमाह 15 से 25 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। आने वाले 2 से 3 वर्षों में हर साल कम से कम 8 खिलाड़ियों को शिष्यवृत्ति देने का लक्ष्य है। खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में भागीदारी और विशेषज्ञ प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

 

फाउंडेशन का उद्देश्य ऐसे खिलाड़ियों को सहयोग देना है जिन्हें किसी अन्य माध्यम से आर्थिक मदद नहीं मिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button